Home देश-विदेश मजहब, धोखा और बहादुरी… कैप्टन स्मित मच्छर बताते रहे कॉकपिट स्टोरी, इधर...

मजहब, धोखा और बहादुरी… कैप्टन स्मित मच्छर बताते रहे कॉकपिट स्टोरी, इधर नेतन्याहू की आंखों में उतरी आग

2
इस वक्त पूरी दुनिया एक ही नाम को बार-बार दोहरा रही है – कैप्टन स्मित मच्छर. शायद एविएशन के इतिहास में ये नाम कभी भुलाया जा पाएगा क्योंकि उन्होंने वो कर दिखाया है, जो कल्पना से परे था. उनकी बहादुरी को लेकर पहले कहानी का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन जब उन्होंने खुद उस खौफनाक दास्तान को बताया, तो हर कोई दंग रह गया. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित मच्छर से कॉकपिट के अंदर की कहानी सुनी, तो वे उनकी बहादुरी पर दंग रह गए.
खुद भी मिलिट्री ट्रेनिंग लेकर सेना में काम कर चुके इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित भारत और इजरायल ही नहीं दुनिया के हीरो बताया. अगर उन्होंने अपने साहस का परिचय देते हुए आखिरी पलों में कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला होता, तो शायद आज दुनिया मातम मना रही होती. कोई उस को-पायलट जैसे और खतरनाक लोगों की मंशा का अंदाजा नहीं लग पाता. कैप्टन मच्छर ने जब नेतन्याहू को अपने साथ हुए वाक्ये को परत दर परत बताना शुरू किया, जो नेतन्याहू अपने भाव छिपाने में नाकाम रहे.

मजहब के नाम पर दिया धोखा

कैप्टन मच्छर ने इजरायली पीएम से बात करनी शुरू की, तो वे काफी सॉफ्ट टोन में बात कर रहे थे. हाल-चाल लेने के बाद आखिर में नेतन्याहू ने उनसे पूछ ही लिया कि उस दिन कॉकपिट में हुआ क्या था? इजरायल के प्रधानमंत्री ये जानने के लिए तड़प भी रहे थे क्योंकि कैप्टन स्मित से बेहतर इसे कोई नहीं बता सकता था. फिर शुरू हुई खौफनाक कहानी- कैप्टन ने बताया कि वो आम दिनों जैसी ही फ्लाइट थी और उनके साथ मौजूद था ओमानी को-पायलट हमाम अल हमामी. उसने कैप्टन से कहा कि वो नमाज पढ़ने जा रहा है. उसके मजहब का सम्मान करते हुए कैप्टन स्मित ने प्रार्थना के वक्त उसकी तरफ देखा भी नहीं, लेकिन उन्हें इस सम्मान के बदले जो मिला, वो भयावह से भी ज्यादा भयावह था.

क्यों बदल गया इजरायली पीएम के चेहरे का रंग?

इसके बाद कैप्टन स्मित ने जब बताना शुरू किया कि उनके पीछे बैठे को-पायलट ने उनके सिर पर हमला किया. पहली बार उन्हें लगा कि ये टर्बुलेंस जैसा कुछ है लेकिन अगले ही पल ताबड़तोड़ हमले होने लगे, तब उन्हें एहसास हुआ कि ये कोई और नहीं उनका अपना साथी है. कैप्टन स्मित की ये बात सुनते ही इजरायली पीएम के चेहरे का रंग वीडियो में बदलते हुए देखा जा सकता है. उनकी आंखों में मानो आग उतर आती है, वे कुछ कहना चाहते हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ कैप्टन स्मित की असाधारण बहादुरी की तारीफ की और उन्हें इजरायल आने का न्यौता दिया.

क्रैश एक्स से किया था हमला

इसी बीच यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के प्रॉसिक्युटर जनरल ने बताया कि फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के को-पायलट ने उड़ान के दौरान आतंकवादी हमला करने की कोशिश की थी. प्रॉसिक्युटर जनरल ने बताया कि को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर क्रैश ऐक्स से पायलट पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की. क्रैश ऐक्स आम तौर पर कॉकपिट में रखा जाता है और इमरजेंसी में इसका इस्तेमाल किया जाता है.