Home देश जेईई मेन फॉर्म आने से पहले निपटा लें ये काम, वरना रद्द...

जेईई मेन फॉर्म आने से पहले निपटा लें ये काम, वरना रद्द हो जाएगा आवेदन, नहीं दे पाएंगे परीक्षा

1
जेईई मेन 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के लिए बेहद जरूरी सलाह सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. लेकिन पिछले सालों के अनुभवों से सीख लेते हुए अभ्यर्थियों को अपने डॉक्यूमेंट्स की जांच अभी से शुरू कर देनी चाहिए. इससे बाद में दिक्कत नहीं होगी.
अक्सर स्टूडेंट्स जेईई मेन फॉर्म भरते समय जल्दबाजी में आधार कार्ड और 10वीं के सर्टिफिकेट में दर्ज नाम या जन्मतिथि में अंतर पर ध्यान नहीं देते. इस चक्कर में बाद में उनका आवेदन रद्द होने या सेंटर पर एंट्री न मिलने का रिस्क बढ़ जाता है. एनटीए की पुरानी गाइडलाइंस के मुताबिक, जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक और लाइव फोटोग्राफ वेरिफिकेशन जैसी मॉडर्न टेक्नीक्स का इस्तेमाल होता है. इसलिए समय रहते सभी डॉक्यूमेंट्स क्रॉस चेक कर लें.

JEE Main 2027: 10वीं सर्टिफिकेट और आधार कार्ड क्यों चेक करें?

जेईई मेन देश की सबसे कठिन और पारदर्शी परीक्षाओं में से एक है. इसमें फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एनटीए लगातार अपने नियमों और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सख्त बना रहा है. अगर आप भी 2027 में इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो अभी से डाक्यूमेंट्स का री-वेरिफिकेशन करना पहला कदम होना चाहिए.

10वीं की मार्कशीट और पहचान पत्र में समानता क्यों जरूरी है?

रजिस्ट्रेशन के दौरान 10वीं का सर्टिफिकेट सबसे मुख्य जन्मतिथि प्रमाण पत्र (Date of Birth Proof) माना जाता है.
  • नाम की स्पेलिंग: आपके नाम, पिता के नाम और सरनेम की स्पेलिंग 10वीं के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में एकदम एक जैसी होनी चाहिए.
  • जन्मतिथि का मिलान: अगर मार्कशीट में जन्मतिथि अलग है और आईडी प्रूफ में अलग तो सिस्टम आधार-वेरिफिकेशन के दौरान आवेदन रिजेक्ट कर सकता है.
  • अपडेटेड फोटो: अगर पहचान पत्र पर बचपन की पुरानी तस्वीर लगी है तो उसे तुरंत लेटेस्ट फोटोग्राफ से अपडेट करवा लें.

लाइव फोटो और डिजिटल वेरिफिकेशन का नया नियम

पिछले सत्रों की तरह एनटीए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कैमरे के जरिए ‘लाइव फोटो’ कैप्चर करने की प्रक्रिया अपना रहा है. जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं तो लाइव चेहरा और अपलोड किया गया फोटो आपके आईडी प्रूफ से मैच किया जाता है. अगर फोटो या उंगलियों के निशान (Biometric) में ज्यादा अंतर मिलता है तो वेरिफिकेशन अटक सकता है.

तैयार रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है-
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट: EWS, एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका जाति/वर्ग प्रमाण पत्र नियमानुसार और वैध तारीख का बना हो.
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (UDID/Disability Certificate): PwD कोटे का लाभ लेने वालों के पास मान्यता प्राप्त अथॉरिटी से जारी वैलिड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
  • स्कैन्ड सिग्नेचर और फोटो: साफ-सुथरी डिजिटल कॉपी पहले से तैयार रखे, जिससे फॉर्म भरते समय सर्वर डाउन होने की स्थिति में परेशानी न हो.
महत्वपूर्ण टिप: अगर आधार कार्ड या किसी डॉक्यूमेंट में कोई गलती है तो उसे यूआईडीएआई (UIDAI) या संबंधित स्कूल बोर्ड से ठीक करवाने में 15 से 30 दिनों का समय लग जाता है. इसलिए फॉर्म निकलने का इंतजार न करें, बल्कि आज ही अपने डाक्यूमेंट्स क्रॉस-चेक करके सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दें.