Home छत्तीसगढ़ निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

1

दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लब (म्स्ब्) के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार संयुक्त जिला कार्यालय दन्तेवाड़ा के सभाकक्ष में दोपहर 12रू30 बजे आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी ज्ञान क्षमता, तार्किक समझ एवं लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। प्राप्त प्रविष्टियों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रशिक्षण संस्थान दन्तेवाड़ा की कु. इंदू नेताम एवं कु. पूजा नेताम, कन्या शिक्षा परिसर पातररास की कु. पायल नाग, प्रशिक्षण संस्थान भांसी के श्री संदीप सोना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरन्दुल की कु. निलांजना नाग, आस्था विद्या मंदिर जावंगा के श्री लयश ठाकुर एवं श्री हर्षवर्धन ठाकुर, सेजस समलूर के श्री सुजल सरकार, सेजस कारली जावंगा की कु. महिमा कश्यप, हाईस्कूल आंवराभाटा के श्री दोसल राम पोयाम, सेजस कारली के श्री दिनेश कुमार कुंजाम सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रशिक्षण संस्थान भांसी के श्री किशोर कुमार साहू, सेजस आकाश नगर कासोली गीदम के श्री मनोज कुमार यादव, प्रशिक्षण संस्थान कारली दन्तेवाड़ा की कु. हिमांशी साहू, प्रशिक्षण संस्थान कारली गीदम के श्री कामेश्वर उद्दे, सेजस पोन्दुम की कु. ईशा पंत, सेजस कन्या शाला विद्यानगर किरन्दुल की कु. कावेरी, कन्या शिक्षा परिसर पातररास की कु. निधि कश्यप एवं कु. महेश्वरी ठाकुर, सेजस गीदम की कु. मोहनी बघेल, कन्या शिक्षा परिसर जावंगा की कु. जान्हवी मण्डावी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दन्तेवाड़ा के श्री देवेन्द्र यादव एवं सेजस समलूर के अन्य प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दन्तेवाड़ा ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में जागरूक, सक्रिय एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।