Home छत्तीसगढ़ नव विवाहितों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

नव विवाहितों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

20

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम दुल्हिनबाय में स्वीप कार्यक्रम के तहत नवविवाहितों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं बिना किसी प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार और स्वीप के नोडल अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन में जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में ग्राम दुल्हिनबाय में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नव विवाहित महिलाओं को सम्मानित करते हुए 07 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने प्रेरित किया गया। इस दौरान पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here