Home छत्तीसगढ़ आकाश अन्न भंडार से 05 क्विंटल मोटा चावल जप्त

आकाश अन्न भंडार से 05 क्विंटल मोटा चावल जप्त

63

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही

जिला मुख्यालय मुंगेली के गोल बाजार स्थित आकाश अन्न भंडार से 05 क्विंटल एफआरके मिक्स मोटा चावल जप्त किया गया। जिसे परमहंस बाबा महिला स्व सहायता समूह मुंगेली की सुपुर्दगी में दिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर उक्त दुकान में यह कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि आकाश अन्न भंडार के संचालक कैलाश रूपवानी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान से वितरण किए जाने वाले चावल को 28 रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदी कर 29 रूपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय करने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच करने पर संचालक द्वारा राशनकार्डधारी हितग्राहियों से चावल खरीद कर उक्त चावल को 29 रूपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय करना स्वीकार किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here