मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टिंगीपुर में छापामार कार्रवाई कर 22 जनवरी को शेरदास खाण्डे से 6.3 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया है। बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए गठित टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त श्री राजेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी को जेल दाखिल कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




