Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आज 12 अभ्यर्थियों ने किया नाम...

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आज 12 अभ्यर्थियों ने किया नाम निर्देशन पत्र जमा

22

अब तक कुल 26 अभ्यर्थियों ने किया 29 नामांकन पत्र दाखिल

मुंगेली, 30 जनवरी 2025// त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 12 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। वहीं अब तक कुल 26 अभ्यर्थियों द्वारा 29 नामांकन पत्र दाखिल किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 कोदवामहंत से शिवकुमारी ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक 03 बोड़तराकला से सारिका जाटवर, क्षेत्र क्रमांक 06 दशरंगपुर से बृजेश्वर सिंह मोहले एवं भीखमचंद गर्ग, क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से रजनीबाई सोनवानी एवं संतोष कुमार बघेल, क्षेत्र क्रमांक 09 पण्डरभट्ठा से जगकुमार शर्मा, भुनेश चंद्राकर एवं अनुराग सिंह ठाकुर, क्षेत्र क्रमांक 12 मोहभट्ठा से अम्बालिका साहू, महेन्द्र क्षत्रिय और पुष्पा घृतलहरे ने जिला पंचायत सदस्य पद हेतु आज नामांकन दाखिल किया।
गौरतलब है कि जिले अंतर्गत डिण्डौरी, कोदवामहंत, बोड़तराकला, मनोहरपुर, औराबांधा, दशरंगपुर, धरमपुरा, सेतगंगा, पण्डरभट्ठा, लौदा, जुनवानी और मोहभट्ठा सहित कुल 12 जिला पंचायत क्षेत्र हैं, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को सम्पन्न होगा। इनमें नाम निर्देशन की प्रक्रिया 03 फरवरी तक, संविक्षा 04 फरवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी निर्धारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here