Home छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

19

26 सितम्बर 2025// जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी में दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी लोकेश्वर निर्मलकर के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here