


मंगलवार को मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ महामंत्री श्री राजेंद्र मांडले ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा रसोईया रखने के संबंध में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है कि पी.एम. पोषण शक्ति निर्माण योजना के गाइड लाइन के अनुसार समूहों को रसोईया रखने हेतु निर्देशित किया जाए करके तत्काल हटाने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। ऐसा आदेश जारी किया गया है ।जिसका संदर्भ संचालक लोक शिक्षा संचनालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर दिनांक 10/08/2022 है । तीन वर्ष पूर्व संचालन से जारी आदेश को आधार मान कर आज रसोईया के विरुद्ध अचानक से आदेश जारी किया गया है । जो कि कम दर पर काम करने वाले रसोईया के पेट में लात मारने जैसा कृत्य है। जिला शिक्षा अधिकारी तीन वर्षों तक आदेश की कापी को रखकर कुभकरणीय निद्रा में सोया हुआ था और अचानक से जाग कर रसोईया के अहित करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश से सभी रसोईया में रोष व्याप्त है और सभी हड़बड़ा गए हैं।
शासन प्रशासन के जारी आदेश के विरोध में संघ द्वारा आज कलेक्टर, एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आज ज्ञापन दिया गया है । एवं शासन प्रशासन द्वारा जारी आदेश को वापस न लेने पर संघ द्वारा सरकार को अनिश्चित कालीन हड़ताल आंदोलन की चेतावनी दिया गया है ।
ज्ञापन के लिए छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनहरण यादव भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री श्री रविकांत सिंह मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली महामंत्री श्री राजेंद्र मांडले अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी मानिकपुरी कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती हितोषनी नंद उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन यादव कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा गायकवाड़ एवं रसोईया दीदी ज्ञापन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विनीत:_ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली छत्तीसगढ़




