Home छत्तीसगढ़ एस आई आर: सूची में नाम जुड़वाने व विलोपित कराने दावा-आपत्ति 22...

एस आई आर: सूची में नाम जुड़वाने व विलोपित कराने दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक

29

*मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को*

*फार्म 06 के 05 हजार से अधिक व फार्म 07 के 35 आवेदन प्राप्त हुए*

मुंगेली, 20 जनवरी 2026// निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आई.आर) जारी है। इसके अंतर्गत सूची में नाम जुड़वाने व विलोपित कराने 22 जनवरी दावा-आपत्ति लिए जा रहे है। साथ ही 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाता के रूप में फॉर्म 6 के द्वारा सूची में नाम जुड़वाने के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके उपरांत 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के लिए अभी तक 05 हजार अधिक फार्म 06 तथा 05 फार्म 35 आवेदन प्राप्त किया गया है।

*ऑनलाइन व आफलाइन आवेदन की सुविधा:*

मतदाता ECINET App डाउनलोड कर अथवा Voters Portal (www.voters.eci.gov.in) पर जाकर मोबाइल नंबर एवं ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर New Voter Registration टैब के माध्यम से फॉर्म-06 एवं घोषणा पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाताओं के लिए ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था है। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र संबंधित बीएलओ से प्राप्त कर भरकर उनके पास जमा किया जा सकता है। इच्छुक नागरिक वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here