Home छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग द्वारा लगातार केवल कच्ची महुआ शराब अर रहे जप्त और...

आबकारी विभाग द्वारा लगातार केवल कच्ची महुआ शराब अर रहे जप्त और देसी अंग्रेजी अवैध शराब बिक्री मे हो रहे बढ़ोतरी पर नजरअंदाज

38

ग्राम कोदवामहंत में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

मुंगेली, 27 फरवरी 2026// जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कोदवामहंत में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी सुरेश जायसवाल के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अमित शाह एवं अन्य अधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here