Home छत्तीसगढ़ समय सीमा की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

समय सीमा की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

19

*जनदर्शन प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से करें निराकरण: एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी*

मुंगेली, 02 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। एडीएम श्रीमती तिवारी ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार पंजीयन और आधार अद्यतन की स्थिति की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधार से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम श्रीमती तिवारी ने पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। एडीएम ने अधिकारियों से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। आगामी होली पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने नगरीय निकायों को पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण रखने को कहा। उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में होली मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। एडीएम श्रीमती तिवारी ने न्यायालयीन प्रकरणों में पारित आदेशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने तथा सीएम जनदर्शन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दूर-दराज से आने वाले नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर आमजन को राहत पहुंचाना ही प्रशासन का मूल उद्देश्य होना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here