बारूद के ढेर पर बैठे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत के लिए एक ऐसी खबर आई है जो काफी राहत देने वाली है. जब पूरी दुनिया ईरान और इजरायल के बीच उलझी थी तब भारत के दो जांबाज समुद्री जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ हॉर्मुज का चक्रव्यूह भेदकर भारत की ओर निकल पड़े हैं. अगले 48 घंटों में समंदर के रास्ते 92,700 मीट्रिक टन LPG की वह खेप भारत पहुंचने वाली है, जिसका इंतजार करोड़ों चूल्हे कर रहे थे. एक तरफ भारत ने पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू की है, तो दूसरी तरफ भारत में मौजूद ईरानी सैनिकों को चार्टर्ड प्लेन से वापस भेजकर उनकी इच्छा पूरी कर दी है. कूटनीति की इस बिसात पर भारत ने वो चाल चली है कि दुश्मन भी देखते रह गए. जानिए उस हाई-लेवल प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें, जिसने देश की ऊर्जा सुरक्षा की तस्वीर बदल दी है.




