Home छत्तीसगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल

जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल

5

*अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने की की गई कार्यवाही*

मुंगेली, 10 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शासकीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली एवं शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डाहिरे ने विकासखण्ड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक शाला की किंगरियापारा तथा शासकीय प्राथमिक शाला झिटकनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रातः लगभग 10 बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला की किंगरियापारा में विद्यालय परिसर तालाबंद पाया गया तथा कोई भी शिक्षक या स्टाफ उपस्थित नहीं मिला।
इसी तरह शासकीय प्राथमिक शाला झिटकनिया के निरीक्षण में शिक्षक श्री एस.एस.बघेल एवं शिक्षिका श्रीमती एस. चंद्राकर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय के निर्धारित समय तक बंद रहने तथा बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here