दावा-आपत्ति के लिए 10 दिन का समय
मुंगेली, 13 मार्च 2026// शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल 07 आवेदकों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा चुका है इनमें श्री विश्वास मरावी पिता स्व.श्री रामबिहारी मरावी, श्री गोपाल सिंह ध्रुव पत्नी स्व. श्रीमती तिलोचनी मरावी, श्री रोशन ध्रुव पिता स्व. श्री रामभरोस ध्रुव, श्री इंद्रजीत बंजारे माता स्व. श्रीमती उर्मिला भास्कर, श्रीमती सुरेखा राठौर पति स्व. श्री अजय कुमार राठौर, कु. प्रियंशी लाल माता स्व. श्रीमती अंशुमाला लाल तथा श्री हितेश कुमार बघेल पिता स्व. श्री मोहर सिंह बघेल शामिल हैं। इन सभी ने अपने स्वर्गीय परिजनों के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है, जिनका परीक्षण किया गया है। इस संबंध में किसी को दावा-आपत्ति हो तो, वे 10 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली में प्रमाण सहित अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।




