
ग्राम पंचायत एवं कृषि विज्ञान महाविद्यालय चातरखार मैदान में भारत के प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा जी का शिवमहापुराण कथा आयोजन हुआ था इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित बड़े बड़े साधु संत महात्मा सहित नेता और लाखों आम जनमानस आए हुए थे इसके व्यवस्था मे शासन प्रशासन लगे हुए थे शिवमहापुराण मेला मे जनता के सुविधा के लिए पानी साफ सफाई कचरे के डिब्बे शौचालय सहित अन्य जरूरत के संसाधन लाए गये थे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी सामान अपने अपने जगह वापस कर दिया गया लेकिन स्वचलित शौचालय ट्राली किसान के खेत में छोड़कर चले गये जिसका 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी जनपद पंचायत मुंगेली सुध नही लिये किसी भी विभाग के हजारों सामान इधर से उधर होने के बावजूद एक भी सामान नहीं छुटते लेकिन एक दो स्वचलित शौचालय होने बाद भी जनपद पंचायत मुंगेली के लापारवाही उदासीनता के चलते लाखों के स्वचलित शौचालय किसान के खेत में सड रहा है इसको लेकर बार बार पत्रकार नेता सहित अन्य लोग भी जनपद पंचायत मुंगेली के CEO व अन्य कर्मचारी को बताते गये फिर भी किसी को कोई फर्क नही पड़ा अब देखना होगा समाचार प्रकाशन होने के बाद जनपद पंचायत मुंगेली के अधिकारी कर्मचारी पर कोई फर्क पड़ता है या नही
लाखो की शासकीय संपत्ति स्वचलित शौचालय को सडने को छोड़कर आए जनपद पंचायत मुंगेली के ऊपर क्या शासन प्रशासन कार्यवाही करेगा या छोड़ देगा अगने अंक के समाचार मे प्रकाशन होगा




