Home छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने अभियान तेज

स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने अभियान तेज

4

स्वच्छताग्रही महिलाओं व ग्रामीणों की सहभागिता से चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, निकाली गई रैली*

मुंगेली, 19 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों जैसे बांकी, चमारी, देवरी, सोढ़ार और लिम्हा में व्यापक स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के तहत स्वच्छताग्रही महिला समूहों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गांव के प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूलों, हैंडपंपों के आसपास तथा सड़कों के किनारे साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसे पृथक कर सेग्रिगेशन शेड में सुरक्षित रखा गया।
ग्राम पंचायत चमारी में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ स्वच्छता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। इस विशेष अभियान में ग्रामीणजन, सरपंच, पंचगण एवं स्वच्छताग्रही समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने गांव को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त एवं ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में यह अभि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here