Home छत्तीसगढ़ मुंगेली में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ 12वीं का हिंदी पेपर

मुंगेली में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ 12वीं का हिंदी पेपर

13

*कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण*

मुंगेली, 10 अप्रैल 2026// जिले में आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत हिंदी विषय का पेपर सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कुल 07 हजार 493 विद्यार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 07 हजार 405 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 88 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने लोरमी विकासखण्ड के डोंगरिया स्थित स्कूल का निरीक्षण कर वहां चल रही परीक्षा का अवलोकन किया और पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन पर विशेष जोर दिया। इस दौरान लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here