एलन मस्क की दिग्गज कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी सेशन में गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर सोमवार को करीब 16 फीसदी टूटकर 154.60 डॉलर पर बंद हुए. पिछले तीन दिनों में शेयर लगभग 23 फीसदी गिर चुका है, जिससे कंपनी के बाजार मूल्य में करीब 600 अरब डॉलर की कमी आई है.
हाल ही में स्पेसएक्स ने एआई स्टार्टअप रिफ्लेक्शन एआई के साथ एक अहम समझौता भी किया है. इस साझेदारी के तहत कंपनी अपनी कंप्यूटिंग कैपेसिटी भी उपलब्ध कराएगी. इससे पहले एलन मस्क की एआई कंपनी xAI के अधिग्रहण के बाद स्पेसएक्स का कारोबार अंतरिक्ष, सैटेलाइट और एआई जैसे सेक्टर्स तक और मजबूत हो गया है. निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनी भविष्य में नई तकनीकों के जरिए अपने कारोबार का विस्तार कर सकती है.




