Home देश दिल्ली के रेस्टोरेंट में खा-पी रहे थे लोग, तभी लगी भयंकर आग,...

दिल्ली के रेस्टोरेंट में खा-पी रहे थे लोग, तभी लगी भयंकर आग, पहली मंजिल से कूद कैसे बचाई जान?

3

दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई आग की घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां 13 अक्टूबर की रात एक रेस्टोरेंट में जब लोग आराम से बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक इसके किचन में भयंकर आग लग गई. रसोई से आग की लपटें उठते ही पूरे रेस्टोरेंट में चीख-पुकार मच गई और लोग बचने के लिए भागने लगे. हालांकि मेन रास्ते से निकलने में परेशानी के चलते लोग छत पर बनी खिड़की से ही कूदकर जान बचाने को भागे.

आग लगने के बाद जैसे ही रेस्टोरेंट से चीखने की आवाजें आने लगीं. तभी वहां आसपास काफी भीड़ जुट गई. लोग नीचे सड़क पर इकठ्ठा हो गए, वहीं लोग पहली मंजिल पर बने रेस्टोरेंट की की खिड़की से मदद की गुहार लगाने लगे. तभी आग को बढ़ता देख, एक-एक कर लोगों ने रेस्टोरेंट की खिड़की से कूदना शुरू कर दिया और नीचे खड़ी लोगों ने उन्हें बचाना शुरू कर दिया.
दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को मंगलवार रात करीब 10:34 बजे वेलकम पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना आई. यह आग उधम रेस्टोरेंट, दुकान नंबर 169, मेन जाफराबाद रोड, मौजपुर के किचन में लगी थी. हालांकि जैसे ही आग लगी, रेस्टोरेंट का स्टाफ तत्काल सक्रिय हो गया और आग को बुझाने में जुट गया. इसी दौरान फायर विभाग को भी जानकारी दी गई और चार फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए. करीब 15 मिनट तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि इतनी देर में रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे.
रेस्‍टोरेंट में आग की खबर के बाद क‍िसी की ह‍िम्‍मत नहीं हुई क‍ि रेस्‍टोरेंट के अंदर घुस सके क्‍योंक‍ि यह रेस्‍तरां पहली मंजि‍ल पर बना था और आने-जाने के ल‍िए एक सीढ़‍ियों से गया एक छोटा रास्‍ता ही था. ल‍िहाजा लोगों को जान बचाने के ल‍िए ख‍िड़की से बाहर कूदना पड़ा.
हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि रसोई में आग कैसे लगी थी? इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है क‍ि रेस्‍टोरेंट में सभी न‍ियमों का पालन हो रहा था या नहीं.