Home देश एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का हत्यारा पकड़ा गया, राजस्थान में छिपा था...

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का हत्यारा पकड़ा गया, राजस्थान में छिपा था कातिल

3
पंजाब के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. परविंदर सिंह झोटा का हत्यारा आखिरकार पकड़ लिया गया है. जी हां, पुलिस ने राजस्थान के सालासर से परविंदर झोटा के कातिल को अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी रिकवर कर लिया गया है. मानसा की एसएसपी वैभव चौधरी ने न्यूज18 इंडिया को फोन पर यह जानकारी दी. पंजाब के मानसा में मंगलवार को परविंदर झोटा की एक मेडिकल स्टोर मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
मानसा एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि कि आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया वेपन भी रिकवर कर लिया गया है. आरोपी राजस्थान के सालासर में एक जगह पर छुपा हुआ था. पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से इसको काबू किया है. एसएसपी के मुताबिक पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है. परमिंदर सिंह का शव फिलहाल मोर्चरी में है.
एसएसपी ने क्या कहा?
दरअसल, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को फरार होने में मदद करने वाले उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है. एसएसपी के अनुसार, आरोपी के इस साथी को मंगलवार को ही पुलिस ने पकड़ लिया था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर सकती है कि मुख्य आरोपी वारदात के बाद किन रास्तों से फरार हुआ और उसे छिपने में किस-किसने मदद की. मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है.
एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि पुलिस और परिवार के बीच बातचीत चल रही है. परमिंदर सिंह का शव फिलहाल मोर्चरी में रखा हुआ है. ऐसे में परिवार और पुलिस के बीच चल रही बातचीत इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिहाज से अहम है. परविंदर झोटा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. हालांकि, मामले में वारदात की पूरी परिस्थितियों, आरोपी की भूमिका और अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी.
मंगलवार को हुई थी हत्या
दरअसल, परविंदर झोटा मंगलवार सुबह पंजाब के मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित बिक्री को लेकर दुकानदार से सवाल कर रहे थे. वह फेसबुक लाइव भी कर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई. आरोप है कि दुकानदार ने पिस्तौल निकालकर उन पर कई गोलियां चलाईं. झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया यह भी गया कि झोटा की वजह से ही मेडिकल स्टोर मालिक को तीन साल पहले जूतों की माला पहनाई गई थी. उसी का उसने बदला लिया.