Home छत्तीसगढ़ वामनराव बलिराम लाखे की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने...

वामनराव बलिराम लाखे की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

1

छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी वामनराव बलिराम लाखे जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वामनराव लाखे जी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा, समाज सुधार और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने किसानों, श्रमिकों और आमजन को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता की मजबूत नींव रखने में वामनराव लाखे जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रयासों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और लोगों में सहयोग एवं सामूहिक विकास की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वामनराव लाखे जी का योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव प्रेरणादायी रहेगी। उनके विचार आज भी सहकारिता के माध्यम से जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
वित्त मंत्री ने वामनराव बलिराम लाखे जी की पुण्यतिथि पर उनके त्याग, संघर्ष और योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here