Home देश-विदेश हिमांशु भाऊ के बाद अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अरेस्ट, अमेरिका का...

हिमांशु भाऊ के बाद अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अरेस्ट, अमेरिका का सुबह-सुबह डबल एक्शन

1
अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन हुआ है. भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अरेस्ट हो गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया है. इसके बाद अमेरिका ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को लास वेगास में एफबीआई ने अरेस्ट किया है.
दरअसल, अमेरिका में पहले हिमांशु भाऊ को अरेस्ट किया गया. उसके तुरंत बाद ही नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका के लास वेगास में पकड़ा गया. इस कार्रवाई में हरियाणा STF के इनपुट की अहम भूमिका बताई जा रही है. लगातार दो गैंगस्टरों की एक साथ लास वेगास से गिरफ्तारी की खबर से विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यहां बताना जरूरी है कि गैंगस्टर नीरज भी हरियाणा पुलिस का मोस्ट वांटेड था.
नीरज फरीदपुरिया पर क्या आरोप?
नीरज फरीदपुरिया पर रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरीदपुरिया का नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी सामने आया था. एनआईए उसके घर पर छापेमारी भी कर चुकी है. नीरज फरीदपुरिया 2012 में हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था. उसे 2015 में उम्र कैद हुई. हालांकि उसे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में जमानत दे दी. उसके बाद नीरज विदेश भाग गया था.