Home छत्तीसगढ़ शराब माफिया को सरगांव पुलिस द्वारा दबोचा गया

शराब माफिया को सरगांव पुलिस द्वारा दबोचा गया

24

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के दौरान सरगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
➡️ *थाना सरगांव क्षेत्र में देशी शराब तस्करी करने वाले तस्कर सतीश ठाकुर को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी से 62 नग देशी शराब कीमती 6200 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 2931 रूपये जुमला कीमती 19131 रूपये को किया गया जप्त*
➡️ *शराब तस्कर के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*
–000–
*मुंगेली* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री हरविंदर सिंह से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना सरगांव पुलिस को शहर भ्रमण के दौरान दिनांक 19.11.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बावली में सीमेंट से निर्माणाधीन स्थान पर पहुंचा जहां दो व्यक्ति दुकान के भीतर उपस्थित थे जिनसे पूछताछ करने पर एक व्यक्ति अपना नाम खिलेश कौशिक एवं दूसरा सतीश ठाकुर बताया दोनों से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर शराब रखने एवं बिक्री करने से इनकार किया, जिनका स्वयं एवं दुकान की तलाशी देने कहने पर पुलिस को धक्का देकर भागने लगा जिसको दौड़ाकर पकड़ने पर सतीश ठाकुर पकड़ में आया एवं खिलेश कौशिक चकमा देकर भाग निकले। सतीश ठाकुर से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना नाम सतीश ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धरदेई थाना पथरिया का होना बताया तथा खिलेश कौशिक को ग्राम बावली का एवं दुकान को खिलेश कौशिक का होना बताया गया। गवाहो के समक्ष सतीश ठाकुर एवं दुकान का तलाशी लेने पर दुकान के अंदर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 27 नग देशी मदिरा मसाला शराब (पॉवर) प्रत्येक में 180 मिली कुल 4.860 बल्क लीटर एवं एक काले रंग के शोल्डर बैग में 35 नग देशी मदिरा प्लेन (शोले) प्रत्येक में 180 मिली कुल 6.300 कुल जुमला 11.160 बल्क देशी मदिरा शराब कीमती 6200 रूपये एवं 2 नग मोबाइल एक वीवो कंपनी टच स्क्रीन एवं एक सैमसंग कंपनी दोनो कीमती 10000 रूपये कीपैड मोबाइल एक आधार कार्ड जिसमें खिलेश कौशिक नाम दर्ज है, सतीश ठाकुर द्वारा शराब बिक्री रकम ₹2931 पेश किया कुल जुमला जप्त संपत्ति 19131 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी सतीश ठाकुर के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी सतीश ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धरदेई थाना पथरिया जिला मुंगेली को दिनांक 19.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 20.11.2026 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक यादव थाना प्रभारी सरगांव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नवनीत नावेलकर, सउनि. धर्मेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल, गिरीराज, भेषज, राहुल कांत, परमेश्वर, पंकज निर्णेजक, एवं रिपीन बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here