



मुंगेली जिला में प्रधानमंत्री आवास की भ्रष्टाचार और उनसे जुड़े ग्राम पंचायत आवास शाखा जनपद में सभी पैसे की लेन देन करके पात्र को अपात्र, अपात्र को पात्र कर रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना का नियम विरुद्ध और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व में भी समाजवादी पार्टी और अन्य संगठन के द्वारा बार-बार शिकायत होता रहा है फिर भी पैसे की लेन देन करके सभी शिकायतो को दरकिनार कर आवास शाखा अपनी मनमौजी से आवास सूची बना रहे हैं पूर्व में अनेको बार समाजवादी पार्टी विपक्षी राजनीतिक संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, पंचायत मंत्री, पंचायत विभाग, जिला पंचायत व जनपद तक शिकायत करते रहे फिर भी से आवास में गड़बड़ियां रूकने का नाम नहीं ले रहे है क्या जनपद, जिला पंचायत, जिला प्रशासन आंख मूंद कर बैठे हैं समय-समय पर आवास को लेकर बैठक होता है क्या वह केवल दिखावा है गरीबों को आवास देने की बात कहकर पक्के मकान साधन संपन्न लोगों के नाम आवास देना आवास मित्रों एवं उनके शाखा के द्वारा मौके पर जाकर अच्छे बूरे का ख्याल न रखकर दबाव, डर , पैसा, पहुच पकड़ मिली भगत होने के कारण आवास पूर्ण करा ही लिया जाता है इस प्रकार के प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार गड़बड़ियां के उजागर होने पर जांच कार्यवाही होगी या नियम कानून के नाम पर जिला प्रशासन टाल मटोल करके सभी शिकायतो को नजर अंदाज करते रहेंगे।प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मतलब सरकार द्वारा गरीब, कमजोर लोगों को आवास घर बना के देना जो गरीब है कच्चे मकान में रहते हैं, झोपड़ी में रहते हैं, एक कमरा में रहते हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आते है उन्हीं लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना रहता है इसके लिए सरकार ने पात्र अपात्र की पहचान के लिए तेरह बिंदु की गाइड लाइन बनाया है उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो के लिए अभिशाप बना हुआ है जबकि बड़े बड़े बिल्डिंग पक्का मकान बिजनेसमैन टैक्टर मोटर वाले ,खेतीहर सीमांत किसान ,शासकीय नौकरी वाले ,पूर्व आवास लाभानवित व्यक्ति परिवार मृत पलायन छोटे छोटे बच्चे दुसरे गांव से आए लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल रहा है इसका मुख्य कारण है खुलेआम पैसे की लेन देन इसका दोषी है ग्राम पंचायत जनपद पंचायत आवास शाखा से जुड़े अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधी हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के जितने मांग शिकायत जनप्रतिनिधी, पत्रकार, पंच, उपसरपंच ,सामाजिक संगठन, गरीब लोग करते रहे उतना ही ज्यादा नियम विरुद्ध पात्र को अपात्र, अपात्र को पात्र बनाकर पैसे के दम पर आवास की सूची एवं आवास योजना का लाभ देता रहा है क्या इस पर सरकार और जिला प्रशासन जांच व कार्यवाही करेगा या वैसे ही अभयदान दे दिया जाएगा समाचार प्रकाशन के बाद इस विषय पर जो भी कार्यवाही होगा नही होगा अगले अंक में दोबारा पढने को मिलेगा।




