Home छत्तीसगढ़ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रायपुर में जश्न…….नेताओं से लेकर व्यापारियों ने...

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रायपुर में जश्न…….नेताओं से लेकर व्यापारियों ने जयस्तंभ चौक में लहराया तिरंगा, कहा- भारतीय साइंटिस्ट दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

16

विश्व में भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। देश के वैज्ञानिकों की इस सफलता का जश्न हर जगह मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में भी नेताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों ने फटाका फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलायी है। इसके अलावा शहर के कई और चौक चौराहों में लोग अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए इकट्ठे हुए। जिससे राजधानी तिरंगामयी हो गई। लोगों का कहना है कि हमारे साइंटिस्ट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ साइंटिस्ट है, ये साबित हो गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया ने कहा कि यह आजादी के अमृत काल में अमृत वर्षा की तरह है। इस सफलता से भारत विश्वगुरु के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो विकसित देशों के वैज्ञानिक भी नहीं कर सके। भारत में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहरा दिया है। तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक कभी हार नहीं मानते। चंद्रयान 2 की असफलता से हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कुछ सीखा था। जिसका परिणाम ये हुआ कि आज भारत पूरे विश्व के सामने अंतरिक्ष में एक चमकते सितारे के रूप में नजर आ रहा है। चंद्रयान की इस सफल लैंडिंग के बाद रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) के व्यापारियों ने भी जमकर जश्न मनाया है। उन्होंने कहा कि भारत के काबिल वैज्ञानिकों ने विश्व में भारत को महाशक्ति के रूप में उभारा है। इन व्यापारियों ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की इसरो से पुष्टि होते ही एक दूसरे को बधाई दी। फिर जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here