छत्तीसगढ़ में अलग-अलग तीन सिस्टम बने हुए हैं, जिसके असर से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारी बारिश की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून की बिदाई से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। मानसून की वापसी 10 अक्टूबर के आसपास होगी, इसलिए कम बारिश वाले जिलों में आंकड़ा बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
- छत्तीसगढ़ में धूप-छांव वाला मौसम रहा।
- रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई।
- बलौदाबाजार, गरियाबंद ,बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद ,जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, कोंडागांव , बलरामपुर राजनांदगांव, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में बारिश हुई है।।
अब तक 41 इंच बारिश
छत्तीसगढ़ में अब तक 41 इंच बारिश हो चुकी है। बीते 24 घंटे में दुर्ग, बिलासपुर, बीजापुर, सूरजपुर में बारिश नहीं हुई। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के 5 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि 14 जिलों में सामान्य और 6 जिले ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।
इन जिलों में औसत से ज्यादा बारिश
- मुंगेली में 38 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
- बलौदाबाजार में 27 और रायपुर में 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।
- बस्तर के दो जिले बीजापुर में 27 और सुकमा में 20 फीसदी ज्यादा पानी गिरा।
प्रदेश के इन 6 जिलों में हुई औसत से कम बारिश
- सरगुजा जिले में 56 फीसदी कम वर्षा हुई है।
- जशपुर में 39, सूरजपुर में 31, कोरिया में 22 और कोरबा में 20, दंतेवाड़ा में 23 फीसदी कम बारिश हुई है
शहरों में पिछले 24 घंटे ऐसा रहा तापमान
- रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
- दुर्ग में 30.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 रह सकता है।
- अंबिकापुर जिले में 30 डिग्री तापमान दर्ज किया। आज अधिकतम तापामन 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 रह सकता है।
- पेंड्रा में अधिकतम तापमान 32.8 दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
- जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।




