रायपुर में शुक्रवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। कुछ देर की बारिश से सड़कों के साथ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अगले दो दिनों तक बारिश का नया सिस्टम एक्टिव रहेगा। इससे बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इससे पहले गुरुवार को बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर, कांकेर, जशपुर, कोरिया, नारायणपुर, बीजापुर में बारिश हुई। बाकी शहरों में गर्मी का असर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल जाएगा।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
- प्रदेश में धूप-छांव वाला मौसम रहा।
- रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गर्मी का असर रहा।
- बिलासपुर में 75 मिमी बारिश हुई, मुंगेली में 14 मिमी, जांजगीर में 33.6 मिमी बारिश हुई।
प्रदेश में 41.10 इंच बारिश, कोटा पूरा
छत्तीसगढ़ में अब तक औसत 41.10 इंच बारिश हो चुकी है। आज भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में 4 जिले में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। इनमें बलौदाबाजार, बीजापुर, मुंगेली, रायपुर शामिल है। 17 जिलों में औसत बारिश हुई है। 6 जिलों में औसत से कम वर्षा है।
कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
- हल्की बारिश: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में।
बीते 24 घंटों में कहां-कितना बरसा पानी
| जिला | बारिश के आंकड़े |
| बिलासपुर( मस्तूरी) | 75.6 मिलीमीटर |
| जशपुर | 35.6 मिलीमीटर |
| जांजगीर (चांपा ) | 33.6 मिलीमीटर |
| बस्तर(बास्तानार ) | 22.3 मिलीमीटर |
| मुंगेली | 14.0 मिलीमीटर |
| महासमुंद | 14.0 मिलीमीटर |
| नारायणपुर | 10.6 मिलीमीटर |
1 जून से 28 सितंबर तक 4 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश, आंकड़े (मिलीमीटर में )
| जिला | मिमी | प्रतिशत |
| रायपुर | 1290.4 | 23 |
| मुंगेली | 1311.7 | 39 |
| बलौदा बाजार | 1195.7 | 27 |
| बीजापुर | 1666.1 | 27 |
1 जून से 28 सितंबर तक 6 जिलों में औसत से काम बारिश, आंकड़े (मिलीमीटर में )
| दंतेवाड़ा | 980.9 | -23 |
| जशपुर | 856.8 | -39 |
| कोरबा | 1047.8 | -20 |
| कोरिया | 880.9 | -22 |
| सूरजपुर | 770.2 | -39 |
| सरगुजा | 537.8 | -56 |
छत्तीसगढ़ के बड़े बांधों में जलभराव की स्थिति (आंकड़े मिलियन क्यूबिक मीटर में )
| बांध | जलभराव | प्रतिशत |
| मिनीमाता बांगों डेम (कोरबा) | 2455.45 | 84.85% |
| रविशंकर सागर (धमतरी,गंगरेल) | 584.17 | 64.16% |
| तांदुला (बालोद) | 226.82 | 75.03% |
| दुधावा (कांकेर) | 198.90 | 70.01% |
| सिकासेर (गरियाबंद) | 197.86 | 99.49% |
| खारंग बांध (बिलासपुर) | 198.15 | 100% |
| सोंढूर (धमतरी) | 138.89 | 77.16% |
| मुरुमसिल्ली (धमतरी) | 74.28 | 45.85% |
| कोडार डेम (महासमुंद) | 121.48 | 81.53% |
| मनियारी (मुंगेली) | 147.72 | 100% |
| केलो (रायगढ़) | 53.93 | 87.05% |
| अरपा-भैंसाझार (बिलासपुर) | 1.38 | 8.41% |
पिछले 24 घंटे में शहरों का तापमान
- रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
- दुर्ग में 31.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 रह सकता है।
- अंबिकापुर जिले में 30.6 डिग्री तापमान दर्ज किया। आज अधिकतम तापामन 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 रह सकता है।
- पेंड्रा में अधिकतम तापमान 32.1दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।
- जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।




