Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी….अब तक 65 नाम...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी….अब तक 65 नाम तय

101

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में शुरू हुई है। इस बैठक में सभी 90 सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे। अब तक लगभग 65 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं। बाकी बचे 25 सीटों पर मीटिंग में चर्चा हो रही है।

दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल हुए हैं। बैठक के शाम करीब 6 बजे तक चलने की संभावना है।

कुछ दिन पहले ही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रत्याशी चयन को लेकर ये अंतिम बैठक हो सकती है।

अब तक 6 बार हो चुकी है चुनाव समिति की बैठक

अब तक 6 बार से ज्यादा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। बैठक में कुल आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा और अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here