Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस को मिली नई जिम्मेदारी

190

छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद शासन ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. छत्तीसगढ़ शासन ने 11 प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है. आईएएस नीलम नामदेव एक्का को गृह एवं जेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, तो वहीं गोपाल वर्मा सूचना आयोग के सचिव बनाए गए हैं.

इसी तरह आईएएस राजेश सिंह राणा, महादेव कांवरे, डोमन सिंह, पदुम सिंह एल्मा, पुष्प साहू, आनंद मसीह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here