रूस के पूर्वी कामचाटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया है, जिसे 1952 के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है. भूकंप के तुरंत बाद रूस, जापान, अमेरिका (हवाई, कैलिफोर्निया, वाशिंगटन) समेत कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है. तेजी से उठती समुद्री लहरों ने रूस के बंदरगाह शहर सेवेरो-कुरील्स्क को चपेट में ले लिया है. सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा चुके हैं जबकि कई तटीय शहरों में बंदरगाह, होटल और हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं. जापान में भी तटीय इलाकों में लोगों को उच्च स्थानों की ओर जाने के निर्देश दिए गए हैं. इधर भारत के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस भूकंप का फिलहाल भारत पर कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस भयानक भूकंप और सुनामी अलर्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, आधिकारिक चेतावनियां और दुनिया भर से आ रहे विजुअल्स के साथ हम आपको यहां लाइव अपडेट्स के जरिए लगातार जानकारी दे रहे हैं.
अमेरिका के अलास्का में पहुंचीं पहली सुनामी लहरें
रूस सुनामी चेतावनी लाइव: अमेरिका के अलास्का राज्य के तटों पर सुनामी की पहली लहरें पहुंच चुकी हैं. इस समय हवाई राज्य, अलास्का के एल्यूसियन द्वीप समूह और उत्तरी कैलिफोर्निया के हिस्सों में सबसे गंभीर यानी सुनामी वार्निंग जारी है, जबकि अमेरिका के बाकी पश्चिमी तटीय राज्यों में सुनामी एडवाइजरी जारी की गई है. यूएस सुनामी वार्निंग सेंटर के अनुसार, हवाई में लहरें कभी भी टकरा सकती हैं. वहीं, ओरेगन और वॉशिंगटन में रात 11:35 बजे (पैसिफिक टाइम) से लहरें आने की उम्मीद है. कैलिफोर्निया में सुनामी लहरें रात 11:50 बजे से टकराना शुरू हो सकती हैं, जिसमें सैन फ्रांसिस्को बे में 12:40 बजे और लॉस एंजिल्स हार्बर में करीब 1:00 बजे इन्हें पहुंचने का अनुमान है.

2011 की जापान सुनामी ने हवाई में मचाई थी भारी तबाही
रूस सुनामी चेतावनी लाइव: 2011 में जापान में आए 9.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी ने हवाई में 3 से 12 फीट तक की लहरें भेजीं थीं. इससे हार्बर डूब गए, होटल और दुकानें बर्बाद हो गईं और करीब $7.5 मिलियन का नुकसान हुआ. इस बार भी अधिकारियों ने समुद्र तटों और बंदरगाहों से दूर रहने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि वे चेतावनी वाले इलाकों को खाली कर दें.

सुनामी पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी
रूस में भूकंप सुनामी न्यूज: हवाई यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हेलेन जानीजेव्स्की ने कहा कि सुनामी की लहरें आम समुद्री लहरों जैसी नहीं होतीं. ये बाढ़ की तरह आती हैं और कई बार लौटकर दोबारा हमला करती हैं. उन्होंने चेताया कि सिर्फ कुछ इंच पानी भी किसी को गिराने और बहा ले जाने के लिए काफी होता है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर तट को बराबर खतरा है, क्योंकि पानी की दिशा समुद्र के नीचे की बनावट से प्रभावित हो सकती है.
लॉस एंजेलिस अलर्ट पर, मेयर बोले- पूरी तैयारी
रूस में भूकंप लाइव अलर्ट: लॉस एंजेलिस में मेयर कैरेन बास ने कहा है कि भले ही शुरुआती अनुमान में लहरें सिर्फ एक फुट तक की हों, लेकिन सिटी प्रशासन तैयार है. पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और बस सेवाएं पूरी तरह स्टैंडबाय पर हैं. पोर्ट ऑफ लॉस एंजेलिस और समुद्रतटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. पोर्ट सैन लुइस में 3.7 फीट और क्रेसेंट सिटी में 4.8 फीट ऊंची लहरें आने की आशंका जताई गई है.