अमेरिका और ब्राजील के बीच तनाव अब जुबानी जंग में बदल गई है. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला. लूला दा सिल्वा ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं करेंगे, क्योंकि वह ट्रंप से बात करने के इच्छुक नहीं है. लूला ने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी और शी जिनपिंग से बात करूंगा.



