Home छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 12 मार्च तक

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 12 मार्च तक

51

मुंगेली, 26 फरवरी 2026// जिले के ग्राम आछीडोंगरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 12 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं।
लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here