Home छत्तीसगढ़ एसडीएम और डीएमसी ने पीएमश्री विद्यालयों का किया निरीक्षण

एसडीएम और डीएमसी ने पीएमश्री विद्यालयों का किया निरीक्षण

25

मुंगेली, 27 फरवरी 2026// केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के पीएमश्री विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज ने पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सोढ़ार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा स्वच्छ एवं प्रेरक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी तरह पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला किरना का जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक सोनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व्यवस्था, मध्याह्न भोजन एवं छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। गौरतलब है कि पीएमश्री योजना के तहत संचालित विद्यालयों की प्रतिमाह समीक्षा के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि इन विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट और समग्र शिक्षा प्रदान की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here