Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा संबल

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा संबल

13

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनी है। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार से प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रूपए की सहायता राशि से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम मुकुवा में भी इस योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

ग्राम मुकुवा की निवासी बॉबी बाई बताती हैं कि उनके पति लकवाग्रस्त होने के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। गांव में कभी-कभार मिलने वाली मजदूरी से ही घर का खर्च चलता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए सहारा बन गई है। उन्होंने बताया कि इस महीने योजना से मिली राशि की बचत कर उन्होंने घर के लिए आवश्यक सामान खरीदे हैं। इससे पहले ठंड के मौसम में इसी राशि से उन्होंने परिवार के लिए कंबल भी खरीदे थे।

ग्राम मुकुवा की ही पवड़िया बाई ने बताया कि गांव की अधिकांश महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं राशन, कपड़े और घर की अन्य जरूरी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उधार मांगना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता से काफी राहत मिल रही है।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। यह योजना न केवल उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here