Home छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन कुमार का मुंगेली दौरा…पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय...

प्रभारी सचिव चंदन कुमार का मुंगेली दौरा…पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा का किया निरीक्षण

1

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
मुंगेली, 06 मार्च 2026// जिले के प्रभारी सचिव एवं पीएम श्री योजना के नोडल अधिकारी श्री चंदन कुमार ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री चंदन कुमार ने स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशाला, खेल सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम श्री योजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुभवात्मक एवं शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा प्रदान करना है। इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित होंगे। प्रभारी सचिव ने जिले के पीएम श्री विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में विकसित करने एवं विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बच्चों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश का लाभ लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्धारित 21 संतृप्ति बिंदुओं पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री प्रभाकर पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री शिव बांधे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल पी. डाहिरे सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here