Home छत्तीसगढ़ जनगणना 2027 हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित मकान सूचीकरण व गणना की...

जनगणना 2027 हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित मकान सूचीकरण व गणना की दी गई जानकारी

11

 


स्व-गणना पद्धति से मिलेगी सुविधा, डिजिटल माध्यम से होगा आंकड़ों का संग्रहण

मुंगेली, 06 मार्च 2026// जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के उद्देश्य, कार्ययोजना, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका और उत्तरदायित्व, भवनों तथा जनगणना मकानों की नंबरिंग, नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया, मकान सूचीकरण और गणना से संबंधित प्रश्नों को भरने की विधि तथा स्व-गणना पद्धति के बारे में विस्तार से बताया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े देशवासियों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे संसाधनों के बेहतर आवंटन और विकास कार्यों की प्रभावी योजना बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजनों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील भी की।
जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रीतेश अहिरवार ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही स्व-गणना पद्धति भी शुरू की जा रही है, जिसके तहत नागरिक वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से उन लोगों को सुविधा मिलेगी जो रोजगार या अन्य कारणों से अपने निवास स्थान से दूर रहते हैं। इस अवसर पर प्रमुख जनगणना अधिकारी के रूप में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री प्रीतेश अहिरवार, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी के रूप में जिले के एसडीएम, चार्ज अधिकारी के रूप में तहसीलदार तथा नगर चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में सीएमओ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here