Home छत्तीसगढ़ पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में होगी हस्तांतरित

5

जिले के 86 हजार 153 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

मुंगेली, 11 मार्च 2026// केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 06 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। योजना के तहत 22वीं किस्त की राशि 13 मार्च को किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी में आयोजित किसान सम्मेलन के माध्यम से 13 मार्च को देशभर के किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि जारी करेंगे।
कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के 86 हजार 153 से अधिक किसानों के बैंक खाते में लगभग 17 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। शासन द्वारा इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किसान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा किसानों को ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को योजना की जानकारी भी दी जाएगी तथा उन्हें शासन की अन्य किसान हितैषी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here