Home छत्तीसगढ़ 25 मार्च तक ही स्वीकार होंगे वित्तीय वर्ष 2025-26 के देयक: जिला...

25 मार्च तक ही स्वीकार होंगे वित्तीय वर्ष 2025-26 के देयक: जिला कोषालय

5

मुंगेली, 11 मार्च 2026// जिला कोषालय मुंगेली में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित देयकों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उक्त तिथि तक ही कोषालय में देयक प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 से संबंधित देयकों को कोषालय में प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई है। इसके साथ ही ई-संवितरण (ई-पेमेंट) से संबंधित समस्त भुगतानों के लिए देयक स्वीकृति की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है।
वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 25 मार्च 2026 के पश्चात यदि किसी प्रकरण में स्वीकृति या सहमति जारी की जाती है, तो ऐसे मामलों में उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिला कोषालय अधिकारी श्री दुर्गेश सिंह राजपूत ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने सभी लंबित देयकों को निर्धारित तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से कोषालय में प्रस्तुत करें, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक देयक समय पर जमा करें, जिससे भुगतान प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here