Home छत्तीसगढ़ पंचायत उप निर्वाचन 2026: जिले में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

पंचायत उप निर्वाचन 2026: जिले में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

37

मुंगेली 25 नवंबर 2026// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों के तहत जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया है। नियुक्त अधिकारियों को निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उप निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद पंचायत लोरमी क्षेत्र में सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन के लिए तहसीलदार लोरमी श्री चन्द्रकान्त राही को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोरमी श्री सुरेश कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनके अधिकार क्षेत्र में बोईरहा, बिजराकछार, पेण्ड्रीतालाब बी., चकला, झझपुरीकला, बघनीभांवर, लगरा एवं नवागांव ठेल्का शामिल हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र में पंच पद के निर्वाचन के लिए तहसीलदार मुंगेली श्री कुणाल पाण्डेय को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगेली श्री संतोष घोसले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनके अधिकार क्षेत्र में ग्राम पंचायत टेढ़ाधौरा शामिल है।
जनपद पंचायत पथरिया क्षेत्र में पंच पद के निर्वाचन के लिए तहसीलदार पथरिया श्री कमल किशोर पाटनवार को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पथरिया श्री अनिल कुमार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनके अधिकार क्षेत्र में नगपुरा, कुकुसदा एवं ककेड़ी शामिल हैं। नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पंचायत उप निर्वाचन की समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा उप निर्वाचन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here