Home छत्तीसगढ़ गलत पार्किंग पर CMO की कार को पुलिस ने किया लॉक…कार्यवाही की...

गलत पार्किंग पर CMO की कार को पुलिस ने किया लॉक…कार्यवाही की सराहना…नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने वाले हो जाये सावधान…

95

कईयों को यह शिकायत रहती हैं कि पुलिस वाले सामान्य, आम लोगों के गाड़ियों का ही चालान काटती हैं या गलत पार्किंग पर उनके वाहन को लॉक करती हैं परंतु मुंगेली यातायात पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही ने उन लोगों का भ्रम तोड़ दिया। आज गुरुवार शाम को नगर पालिका मुंगेली कार्यालय के सामने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नियम विरुद्ध पार्किंग किये चारपहिया वाहन को यातायात पुलिस ने लॉक कर दिया, जिसे सभी ताकते रहे, वहाँ मौजूद लोगों ने यातायात पुलिस की इस कार्यवाही की जमकर तारीफ की।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका मुंगेली कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं, जिसके चलते वहां आये दिन गलत पार्किंग होने से यातायात बाधित होती हैं, आज मुंगेली यातायात पुलिस ने CMO के वाहन को लॉक कर मिशाल कायम की हैं, हालांकि थोड़ी देर बाद लॉक खोल दिया गया। अब सभी को यह सबक लेने की जरूरत हैं कि मुंगेली यातायात पुलिस नियम विरुद्ध वाहन पार्किंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने तैयार हैं, जिससे यातायात बाधित न हो। इसीलिये अब सभी को जागरूक होने की जरूरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here