Home छत्तीसगढ़ सुशील मौर्य बने कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष:कहा- लक्ष्य रखा है, जगदलपुर...

सुशील मौर्य बने कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष:कहा- लक्ष्य रखा है, जगदलपुर विधानसभा में 30 हजार मतों से प्रत्याशी को विजयी बनाऊंगा

27

छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सुशील मौर्य को जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। करीब 37 साल के सुशील मौर्य को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। PCC चीफ से लेकर MLA ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा कि, संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिला अध्यक्ष बनने की जब चर्चा चल रही थी तब से काम करने एक नई रणनीति बना कर रखी थी। हालांकि यह क्या है अभी बताऊंगा नहीं। जगदलपुर विधानसभा के लिए मैंने लक्ष्य रखा है कि इस बार 30 हजार मतों से प्रत्याशी को विजयी बनाऊंगा।

अध्यक्ष बनने के बाद जगदलपुर के कांग्रेस भवन में सुशील मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि आप युवा हैं संगठन में कई उम्रदराज कार्यकर्ता हैं। तो आप निर्देश देंगे या फिर सुनेंगे। तालमेल कैसे बिठाएंगे? इसका जवाब देते उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बड़ी महत्वपूर्ण होती है। सुशील मौर्य आज है कल नहीं रहेगा। लेकिन यह पद हमेशा रहेगा। मैं उम्र में बहुत छोटा हूं। सब का प्यार और आशीर्वाद लेकर काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में CM भूपेश बघेल का काम बोलता है। भूपेश है तो भरोसा है का नारा बुलंद हो रहा है। जगदलपुर में 100 करोड़ का इंडोर स्टेडियम बनाने की उन्होंने घोषणा की है। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुल रहे हैं। बेरोजगार युवाओं को पैसे मिल रहे हैं। उनके यही काम मुझे उत्साह दे रहे हैं। 15 सालों तक CG में जो विपत्तियां थी, मुख्यमंत्री उन्हें दूर कर रहे हैं। सरकार के काम के दम पर हम चुनाव जीतेंगे।
MLA बोले- युवा चेहरा है , काम करने में मजा आएगा
जगदलपुर विधानसभा सीट से MLA रेखचंद जैन ने कहा कि, सुशील मौर्य एक युवा चेहरा है। काम करने का इनमें भरपूर जोश है। इनके साथ काम करने में मजा आएगा। पूरी एनर्जी के साथ संगठन के सारे सदस्य काम करेंगे।

जानिए सुशील का राजनीतिक करियर
सुशील साल 2003-4 से राजनीति में सक्रिय हैं। NSUI कार्यकर्ता के रूप में पहले काम किए। फिर इन्हें यूथ कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद NSUI के ग्रामीण जिला अध्यक्ष और बाद में पूर्ण रूप से जिला अध्यक्ष बने। फिर यूथ कांग्रेस का लोकसभा उपाध्यक्ष। प्रदेश सचिव और महासचिव बने। जिसके बाद उनकी PCC में एंट्री हुई और मेंबर, सांसद प्रतिनिधि के पद पर भी रहे। अब शहर जिला अध्यक्ष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here