Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बनाई 4 चुनावी समितियां:मोहम्मद अकबर को घोषणा पत्र समिति का...

कांग्रेस ने बनाई 4 चुनावी समितियां:मोहम्मद अकबर को घोषणा पत्र समिति का बनाया चेयरमैन, 11 जिलों में नए अध्यक्षों की भी नियुक्ति

102

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनाव को लेकर शुक्रवार को 4 समितियों का ऐलान किया है। इनमें चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मंत्री मोहम्मद अकबर को बनाया गया है। इसके अलावा इलेक्शन मैनेजमेंट, डिसिप्लिनरी एक्शन और प्लानिंग एंड स्ट्रैटजी कमेटी भी बनाई गई है। साथ ही कांग्रेस ने 11 जिलों के अध्यक्ष भी बदल दिए हैं।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। जिसमें घोषणा पत्र समिति में 23 लोगों को शामिल किया गया है। वहीं इलेक्शन मैनेजमेंट का जिम्मा शिव डहरिया को दिया गया है। इस कमेटी में रामगोपाल अग्रवाल कन्वेयर की भूमिका में रहेंगे। इसमें 7 सदस्य शामिल है।

डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी में धनेन्द्र साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें 9 सदस्यों को जगह दी गई है। वहीं प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमेटी के लिए ताम्रध्वज साहू को चेयरमैन बनाया गया है। जिसमें 18 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस से जारी इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी और इलेक्शन मैनेजमेंट की लिस्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here