Home छत्तीसगढ़ हिमाचल को 11 करोड़ रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार:CM भूपेश ने कहा, देवभूमि...

हिमाचल को 11 करोड़ रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार:CM भूपेश ने कहा, देवभूमि में आई आपदा का मिलकर करेंगे सामना; फोन पर भी की बात

21

हिमाचल प्रदेश में मची तबाही और आपदा को लेकर छत्तीसगढ़ से मदद के हाथ बढ़े हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को ट्वीट कर 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले गुरुवार को ही हिमाचल के CM से उन्होंने फोन पर बात की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा है कि- देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ़ के साथ ही साथ हरियाणा सरकार ने भी हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं यहां बाढ़ राहत के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा देश के अन्य राज्य और केन्द्र से भी मदद मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश इस समय भारी तबाही का सामना कर रहा है। बाढ़, बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से कई लोगों की मौत और घर तबाह हो चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर घोषित करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है।सामान्य स्थिति बहाली के लिए आपकी ओर से किए जा रहे हर आवश्यक प्रयास में हम आपके साथ खड़े हैं।

हिमाचल प्रदेश में आपदा और तबाही से जुड़ी खबर

हिमाचल में 55 दिन में 113 लैंडस्लाइड, 330 की मौत:स्टेट डिजास्टर घोषित, 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान; छत्तीसगढ़ सीएम 11 करोड़ रुपए देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here