Home छत्तीसगढ़ वादा खिलाफी पर आक्रोशित लिपिक उतरे सड़कों पर,मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को...

वादा खिलाफी पर आक्रोशित लिपिक उतरे सड़कों पर,मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

66

छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन जो कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त लिपिकों का फेडरेशन है। उक्त फेडरेशन में प्रदेश ईकाई द्वारा आज दिनांक 22.08.2023 को प्रदेश बंद का आहवान किया गया था। जिसमें मुंगेली जिला पूरी तरह से बंद रहा। लिपिकों ने रैली निकालकर शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। उक्त प्रदर्शन में भारी संख्या में लिपिक मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात् छ.ग. प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एस.ए.रिजवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 04.09.2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफल बनाने का आहवान किया तथा शासन द्वारा किये गये विश्वासघात को सभी लिपिकों के बीच रखा गया जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा मंच पर वेतन विसंगति दूर करने संबंधी घोषणा किये जाने के बाद भी आज दिनांक तक उक्त वादे को पूरा नही किया गया है। उक्त प्रदर्शन की अध्यक्षता संतोष मिश्रा द्वारा की गई। संतोष मिश्रा द्वारा कहा गया कि अब लिपिक अपनी वेतन विसंगति के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। उक्त प्रदर्शन में बलदाऊ कौशिक,मोतीलाल यादव,हेमन्त मानिकपुरी,दीपक प्रजापति,सुनील पाठक,मनोज ध्रुव एवं अन्य लिपिक साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here