Home छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2024 की क्या है थीम, यूनेस्को ने इस लड़ाई...

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2024 की क्या है थीम, यूनेस्को ने इस लड़ाई को किया समर्पित

27

शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति और समाज के लिए महत्वूपर्ण है. इसके मद्देनजर हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद वैश्विक शांति और सतत विकास में शिक्षा के योगदान को याद करना और इस दिशा में और प्रयास के लिए जागरूक करना है.

24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का फैसला 3 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र की 73वीं महासभा में लिया गया था. यूनेस्को के अनुसार दुनिया में आज भी 258 मिलियन बच्चे और युवा स्कूल नहीं जाते हैं. 617 मिलियन बच्चों और किशोरों को बुनियादी गणित नहीं आती.

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2024 का थीम

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2024 का थीम ‘स्थायी शांति के लिए सीखना’ है. यूनेस्को ने इसे हेट स्पीच के खिलाफ लड़ाई को समर्पित किया है. इस दिन दुनिया भर में यूनेस्को की ओर से हेट स्पीच से लड़ने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी. जिसमें हेट स्पीच रोकने के बारे में बताया जाएगा.

भारत में शिक्षा को लेकर कानूनी प्रावधान

भारत में शिक्षा को लेकर कई प्रावधान हैं. जिसमें शिक्षा का अधिकार एक है. 46वें संविधान संशोधन में अनुच्छेद 21-क के तहत शिक्षा को मौलिक अधिकार घोषित किया गया है. जिसके तहत छह से चौदह वर्ष के आयु समूह में सभी बच्‍चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here