Home छत्तीसगढ़ टोल नाके में कर्मचारियों की दबंगई: नर्मदा दर्शन कर लौट रही महिला...

टोल नाके में कर्मचारियों की दबंगई: नर्मदा दर्शन कर लौट रही महिला श्रद्धालुओं को पीटा, अस्पताल में भर्ती

28

मां नर्मदा के दर्शन करने जबलपुर आए भक्तों से मारपीट का मामला सामने आया है। टोल टैक्स का पैसा नहीं देने पर नर्मदा भक्तों से टोल नाके पर तैनात लोगों ने मारपीट की। पीड़ितों में महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं सहित चार लोगों से मारपीट की गई है। पीड़ित लखनादौन से नर्मदा दर्शन करने जबलपुर आए थे।

इस मारपीट की घटना में दो महिलाएं और दो युवक घायल हुए हैं। मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र का है। थाना तिलवारा में अपराध दर्ज किया गया है। थाना तिलवारा के सिवनी टोल नाके में यह घटना हुई। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित खुद इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

पीड़ित ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पीड़ित धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वे अपने गांव के लोगों के साथ नर्मदा जयंती के मौके पर जबलपुर के ग्वारीघाट पहुंचे थे। उनके साथ महिलाएं भी थी। वे दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। सिवनी टोल नाके के पास उन्हें रोका गया। वहां अवैध वसूली की जा रही थी। आरोपियों ने पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपी सोने की चेन छिनने लगे और मारपीट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here