Home छत्तीसगढ़ BJP और चंद्रबाबू के बीच डील डन, पवन कल्‍याण के लिए खास...

BJP और चंद्रबाबू के बीच डील डन, पवन कल्‍याण के लिए खास व्‍यवस्‍था, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

29

के ज्‍यादा से ज्‍यादा राज्‍यों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी सफलता मिली है. बीजेपी ने आंध्र प्रदेश की मुख्‍य विपक्षी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के साथ चुनावी गठजोड़ को अंतिम रूप दे दिया है. बीजेपी और टीडीपी ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर डील पक्‍की कर ली है. दोनों दलों के बीच पिछले कुछ समय से चुनावी गठबंधन करने को लेकर लगातार बतचीत चल रही थी. अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है. वहीं, अभिनेता से नेता बने साउथ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार पवन कल्‍याण की पार्टी को भी NDA में शामिल कर लिया गया है. सूत्रों की मानें तो इन तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर डील डन हो गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here