Home छत्तीसगढ़ सैयारा’ ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, बनी...

सैयारा’ ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस, बनी साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

8

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. हालांकि, दूसरे और तीसरे हफ्ते ‘सैयारा’ के बिजनेस में गिरावट आई है. लेकिन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. 18वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जानिए दुनियाभर में ‘सैयारा’ अब तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.
‘सैयारा’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है. इस फिल्म ने 500 क्लब करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है. यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, जिसके मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने 507 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. कमाई का यह आंकड़ा पिछले 18 दिनों का है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here