Home छत्तीसगढ़ टॉप नक्सली नेता राजी रेड्डी की मौत की खबर:हथियार पकड़ी महिलाएं शव...

टॉप नक्सली नेता राजी रेड्डी की मौत की खबर:हथियार पकड़ी महिलाएं शव के पास बैठकर रोती दिखीं, 60 लाख का था इनाम

30

बस्तर में टॉप नक्सली नेता राजी रेड्डी की मौत की खबर है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। राजी रेड्डी नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य भी रहा है। वीडियो में शव के पास बैठकर हथियार पकड़ी महिलाएं भी दिख रही हैं। जिनके रोने की आवाज भी रही है।

आशंका जताई जा रही है कि, गंभीर बीमारी के चलते राजी रेड्डी की मौत हुई होगी। जिसने छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर में दम तोड़ा है। सूत्रों के मुताबिक राजी रेड्डी तेलंगाना के करीमनगर जिले का रहने वाला था। जिस पर 60 लाख का इनाम भी है। फिलहाल नक्सल संगठन की तरफ से मौत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर पुलिस ने भी इस मामले पर पुष्टि नहीं की है। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, राजी रेड्डी की मौत की जानकारी मिल रही ही। एक वीडियो भी आया है। हम इसकी जांच कर रहे। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

रोती दिख रहीं महिला नक्सली

करीब 34 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शव के पास काली वर्दी पहनी और कंधे पर हथियार लटकाए कुछ महिला माओवादी दिख रही हैं। जो शव के पास बैठकर रोती हुईं नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो जंगल में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

कौन है राजी रेड्डी

ऐसा बताया जाता है कि, जब नक्सलवाद ने अपना पैर पसारना शुरू किया था ये उस समय से राजी रेड्डी संगठन से जुड़कर काम कर रहा था। अलग-अलग राज्यों में माओवादी पार्टी के विस्तार और मजबूती देने का इसने काम किया था। धीरे-धीरे संगठन ने इसे बड़ी जिम्मेदारी दी। बाद में राजी रेड्डी ने नक्‍सली संगठन में शीर्ष नेता की जिम्‍मेदारी संभाली। फिलहाल वो केंद्रीय समिति का सदस्य था।

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत दक्षिण पश्चिम इलाकों में आंदोलन के प्रभारी के रूप में भी राजी रेड्डी ने काम किया था। वहीं पिछले कई महीनों से वह बीमार चल रहा था। जंगल में ही नक्सलियों की मेडिकल टीम इलाज कर रही थी। लेकिन, बीमारी के चलते इसने दम तोड़ दिया। हालांकि, नक्सलियों ने राजी रेड्डी की मौत के संबंध में कोई जानकारी अब तक नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here